एस एम सी अध्यक्ष महोदय श्री बिसौहा राम यादव द्वारा अपने पुत्र युवराज यादव कक्षा चौथी के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों को न्योता भोजन के अंतर्गत केला व पतंजलि बिस्कुट का वितरण किया । साथ ही कक्षा पहली से चौथी तक सभी बच्चों को पेंसिल व कक्षा पांचवी के सभी बच्चों को पेन वितरण किया। इस अवसर पर प्रधान पाठक श्री राजेन्द्र साहू व शिक्षक रविप्रकाश वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्वल भविष्य की कामना किये ।







