संजय साहू अंडा। शैलदेवी प्राइवेट आईटीआई, अंडा के अध्यक्ष श्री राजन दुबे के मार्गदर्शन में दो–दिवसीय स्पोर्ट्स मीट व देसी जुगाड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि श्री धर्मेंद्र कुमार भारती एग्जीक्यूटिव इंजीनियर CSPDCL रायपुर व राजीव द्विवेदी सीनियर सेक्शंस इंजीनियर इंडियन रेलवे वहीं अध्यक्षता राजन दुबे अध्यक्ष, शैलदेवी प्राइवेट आईटीआई अंडा ने किया। मुख्य अतिथि का स्वागत व आभार राजन दुबे ने पौधे, श्रीफल भेंटकर किये । मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन में आईटीआई के पश्चात विकल्पों के बारे में बताया। और उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किये ।


अध्यक्ष महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक है । इस क्रीड़ा उत्सव का शुभारंभ अतिथियों द्वारा टास करवा कर किया गया जिसमें उद्घाटन मैच शैलदेवी आईटीआई व प्रिज्म प्राइवेट आईटीआई के विद्यार्थियों के मध्य हुआ । कबड्डी बालक वर्ग से विजेता शैलदेवी प्राइवेट आईटीआई , उपविजेता शासकीय आईटीआई पुलगांव रहे। चेस मे बालक वर्ग से प्रथम सुर्यकांत साहू शैलदेवी आईटीआई , द्वितीय योगेश कुमार शासकीय आईटीआई गुंडरदेही तृतीय जितेश कुमार शैलदेवी आईटीआई अंडा व बालिका वर्ग से प्रथम हेमलता पाटिल शासकीय आईटीआई गुंडरदेही , द्वितीय भूमिका निषाद प्रिज्म प्राइवेट आईटीआई महकाखुर्द, तृतीय विनीता प्रिज्म प्राइवेट आईटीआई तथा रस्साकस्सी बालक वर्ग से प्रिज्म प्राइवेट आईटीआई विजेता एवं शेलदेवी प्राइवेट आईटीआई अंडा उपविजेता बने। रस्साकस्सी बालिका वर्ग से प्रिज्म आईटीआई विजेता और शासकीय आईटीआई पुलगांव उपविजेता बने। ऊंची कूद बालक वर्ग से प्रथम योगेश शासकीय आईटीआई बालोद, द्वितीय स्थान पर कुलेश्वर शासकीय आईटीआई पुलगांव एवं तृतीय स्थान पर प्रेमराज शैलदेवी आईटीआई से। वही ऊंची कूद बालिका वर्ग से प्रथम स्थान पर दामिनी शासकीय आईटीआई गुंडरदेही । लंबी कूद बालक वर्ग से नागेंद्र पटेल शासकीय आईटीआई पुलगांव, द्वितीय प्रेम राज शैलदेवीआईटीआई, तृतीय किरण कुमार शासकीय आईटीआई बालोद। बालिका वर्ग से दामिनी शासकीय आईटीआई गुंडरदेही, द्वितीय ज्योति साहू प्रिज्म आईटीआई तृतीय नैना प्रिज्म आईटीआई। खो–खो में बालक वर्ग में शासकीय आईटीआई बालोद विजेता एवं शैलदेवी प्राइवेट आईटीआई उपविजेता बने। वहीं बालिका वर्ग में शासकीय आईटीआई पुलगांव विजेता एवं शैलदेवी आईटीआई उपविजेता बनी। गोला फेक बालक वर्ग में प्रथम चंदन यादव शासकीय आईटीआई पुलगांव द्वितीय रविंद्र कुमार शासकीय आईटीआई पावर हाउस , तृतीय हिमांशु यादव शासकीय आईटीआई सुरेगांव बालिका वर्ग से प्रथम दामिनी शासकीय आईटीआई गुंडरदेही , द्वितीय उर्मिला नेताम शासकीय आईटीआई दुर्ग, तृतीय गायत्री धनकर शासकीय आईटीआई पुलगांव। इसी तरह 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से प्रथम योगेश कुमार शासकीय आईटीआई बालोद, द्वितीय प्रदीप प्रिज्म आईटीआई ,तृतीय चालेश्वर शासकीय आईटीआई गुंडरदेही बालिका वर्ग से प्रथम यामिनी शासकीय आईटीआई गुंडरदेही।
देसी जुगाड़ प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनामिका श्रीवास्तव शासकीय मिडिल स्कूल कुथरेल व एन.एल.चौधरी बीएसपी प्लांट मैकेनिकल विभाग उपस्थित अतिथियों का स्वागत शैल देवी प्राइवेट आईटीआई के अध्यक्ष श्री राजन कुमार दुबे के करकमलों से हुआ। देसी जुगाड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर से शैलदेवी प्राइवेट आईटीआई के फिटर विभाग से पावर हैंडल सा रविंद्र ग्रुप, द्वितीय स्थान पर नवीन आदर्श आईटीआई से गिरिराज यादव ऑक्टोपैड मॉडल, तृतीय स्थान पर सोल्डरिंग वेल्डिंग मशीन ग्रुप शैल देवी प्राइवेट आईटीआई से प्रेमराज व जितेश कुमार। इन सभी विजेताओं को शैल देवी प्राइवेट आईटीआई के अध्यक्ष श्री राजन कुमार दुबे के हाथों पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹1000 , द्वितीय पुरस्कार ₹700 , तृतीय पुरस्कार ₹500 रखा गया था। मंच संचालन दुष्यंत दिल्लीवार ने किया। इस प्रकार सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के आपसी सहयोग से यह आईटीआई स्पोर्ट्स मीट व देसी जुगाड़ प्रतियोगिता सफल रहा।






