तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का आयोजन : चार दिवसीय शिविर में बच्चे सीखेंगे सर्वांगीण विकास के गुर…पाटन ब्लॉक के 49 स्काउट्स एवं 49 गाइड्स सर्विस रोवर रेंजर ले रहे है भाग

पाटन।सेजस कन्या शाला पाटन में चार दिवसीय ‘तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर’ का शानदार आगाज 27 जुलाई को हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत कर उनका सर्वांगीण विकास करना है। चार दिनों तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से आए 49स्काउट और 49गाइड हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों की उपस्थिति में ध्वज शिष्टाचार — ईश प्रार्थना , झंडा गीत , राजकीय गीत के साथ हुआ ।

स्काउट गाइड्स पाटन के सचिव ललित बिजौरा ने बताया कि तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास ,आत्मनिर्भरता , नेतृत्व क्षमता , सामाजिक मूल्य पैदा करना , सुनागरिक बनाना है।इन चार दिनों की गतिविधियों में ध्वज शिष्टाचार , ईश प्रार्थना , झंडा गीत , नियम प्रतिज्ञा , आदर्श वाक्य , गणवेश की जानकारी , बीपी का इतिहास , सैल्यूट बांये हाथ मिलाना , सांध्य गीत , दिशा ज्ञान , कम्पास की जानकारी , प्राथमिक उपचार , मानचित्रण एवं अनुमान , सुरक्षा , गांठे बनाना , बीपी सिक्स , वृक्षारोपण , सर्वधर्म प्रार्थना शामिल है।

इस अवसर पर अतिथियों ने उपस्थित स्काउट्स एवं गाइड्स को पढ़ाई के साथ साथ स्काउटिंग गतिविधियों में सक्रियता के साथ भाग लेने प्रेरित किया , उन्होंने बताया कि स्काउटिंग हमें अनुशासित रहना , हर परिस्थितियों के लिए तैयार रहना , ईमानदारी वफादारी के साथ साथ एक अच्छा नागरिक बनने हेतु तैयार करता है ।

शिविर में संचालक  बालक दास राउत जिला संगठन आयुक्त , सहायक शिविर संचालक ललित कुमार बिजौरा विकासखंड सचिव , मोहन लाल साहू , चंचल द्विवेदी , श्रीमती कल्पना शुक्ला , श्रीमती ममता राजपूत , श्रीमती अन्नपूर्णा रामटेके , तरुण यादव सहित प्रभारी शिक्षिका श्रीमती शशिकला साहू , श्रीमती निशा चंद्राकर , श्रीमती नागेश्वरी पीयूष अपनी सहभागिता दे रहे हैं ।