मौरधवज सेन
नगरी/सिहावा,बेलरगांव।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव में संचालित व्यवसायिक शिक्षा हेल्थकेयर कक्षा 11वी और 12वी के छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया|प्राचार्य एस एल कश्यप के निर्देश पर मार्गदर्शक शिक्षिका भारती मालेकर के नेतृत्व में विगत दिनों बेलरगांव स्तिथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जे के नाग एवम स्टॉफ से स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत जानकारी प्राप्त कि जैसे टीकाकरण,दवाई वितरण,वजन माप, बीपी मापना, बिस्तरों के प्रकार , इंजेक्शन लगाना तथा मरीजों की देखभाल करना जैसी गतिविधियां शामिल थी| मार्गदर्शक शिक्षिका ने बताया कि इससे बच्चों को अपने विषय संबंधी जानकारी प्राप्त करने का अनुभव प्राप्त होगा|







