उतई। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत उतई स्थित विश्राम गृह एवं ग्राम बोरीगारका के कर्मा भवन में प्रथम मंडल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और जनसमस्याओं को लेकर गहन मंथन हुआ।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास संघर्ष का इतिहास रहा है और आज फिर हमें आम जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक लड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर से गरीब, किसान और मध्यम वर्गीय परिवार परेशान हैं।लगातार महंगाई बढ़ रही है जिससे लोग परेशान है यह मीटर गरीबों पर आर्थिक बोझ है।कांग्रेस पार्टी ने इसके विरोध में जो फॉर्म भरने का अभियान शुरू किया है, उसे हर घर तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब संगठन गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत होगा, तभी हम भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का मजबूती से जवाब दे पाएंगे। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री देवेंद्र देशमुख ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य निष्क्रिय पड़े बूथों को सक्रिय करना और नए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। आने वाले समय में हर वार्ड और हर ग्राम पंचायत में बैठकें आयोजित की जाएंगी।

मंडल अध्यक्ष श्री राकेश हिरवानी ने कहा कि उतई और बोरीगारका क्षेत्र कई जनसमस्याएं हैं, जिन्हें कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान को सफल बनाने का संकल्प दिलाया।
बैठक में उपस्थित अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस देवेंद्र देशमुख,उतई मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बंजारे, अध्यक्ष नगर कांग्रेस प्रहलाद वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस भीषम हिरवानी, खुमान साव, डिकेंद्र हिरवानी, नंद कुमार सेन,रिवेन्द्र यादव, जागृति साहू, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी,सरपंच चुम्मन यादव, सरपंच युगल किशोर साहू, डॉ पिलेश्वर साहू, जामवंत गजपाल, घनश्याम गजपाल,पुष्पा साहू सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने भी अपने विचार रखे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।अंत में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल, सेक्टर, बूथ कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





