दुर्ग। साइंस कालेज दुर्ग के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा ” हिमालयन रीजन : ईकोलाजी कल्चर इकोनामी एण्ड जियो पालिटिक्स” विषय पर= राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न हुआ । सेमिनार के मुख्य अतिथि हेमचन्द यादव विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति एवं जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख अध्ययन केन्द्र के प्रांत प्रमुख डा एन पी दीक्षित एवं विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं भारती विश्व विद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक मैनेजिंग डायरेक्टर डा आर एन सिंह थे, अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा एम ए सिद्दीकी ने की । इस अवसर पर अतिथियो ने “समकलीन सामाजिक राजनीतिक संदर्भ मे गांधीवादी दर्शन की प्रासंगिकता’ पुस्तक का विमोचन भी किया , जो विगत सेमिनार के शोधपत्रो का संकलन है । प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता इण्डिया वन फाउण्डेशन के डायरेक्टर एवं अफगानिस्तान पर पालिसी ग्रुप के सदस्य कैप्टन आलोक बंसल थे, जिन्होने पाक अधिक्रांत कश्मीर, चीन के विस्तारवाद सहित सम्पूर्ण हिमालयन क्षेत्र की भू राजनीति पर व्यापक प्रकाश डाला तथा भारतीय सुरक्षा पर इसके प्रभावो की व्याख्या की । द्वितीय सत्र मे “भारत सुरक्षा जागरण मंच” के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री गोलोक बिहारी राय जी ने हिमालय क्षेत्र के महत्व एवं चीन के विस्तारवाद पर व्यापक प्रकाश डाला । विशिष्ट अतिथि डा आर एन सिंह ने हिमालय क्षेत्र के सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्व पर प्रकाश डाला, प्रचार्य डा सिद्दीकी ने हिमालय क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व की चर्चा की , मुख्य अतिथि डा दीक्षित ने हिमालय क्षेत्र के ऐतिहासिक सांकृतिक एवं भूराजनीतिक महत्व की व्याख्या की । विभागाध्यक्ष डा शकील हुसैन ने विषय की प्रस्तावना रखी ।
डा अमृतेष शुक्ला, डा सुधीर अग्रहरि, तरूण साहू, अमित सिंह, आदि ने शोधपत्रो का वाचन किया । मंच संचालन डा ज्योति धारकर ने किया । विभागाध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन मे सभी विभागाध्यक्षो , अन्य महाविद्यालयो के प्राध्यापक, महाविद्यालय के प्राध्यापको, विभाग के प्राध्यापको विद्यार्थियो, बाहर से आए प्रतिभागियों, शोधार्थियो, विद्यार्थियो , गैर शैक्षणिक स्टाफ तथा एन एस एस वालन्टियर्स एवं उनके प्रभारी जनेन्द्र दीवान, आदित्य नारंग, का उनके सक्रीय सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।







