राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 25 अप्रैल से……भाग लेने के लिए करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन

दुर्ग ।छत्तीसगढ़ योग आयोग रायपुर द्वारा योग आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर 25, 26 एवं 27 अप्रैल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साईस कॉलेज परिसर रायपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता महिला एवं पुरूष श्रेणी में पृथक-पृथक तीन आयु वर्गों में होगी। इसमें भाग लेने हेतु गुगल फार्म लिंक https://forms.gle/EexUe3UyxacHD4HDA में ऑनलाईन पंजीयन करा सकते है। पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2022 है। विस्तृत जानकारी हेतु जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग दुर्ग में प्राप्त कर सकते है।