

कोंडागांव/विश्रामपुरी । विकासखंड बडेराजपुर के अंतर्गत संकुल केन्द्र पेंड्रावन में सरल कार्यक्रम के तहत् तीन दिवसीय संकुल स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में संकुल पेंड्रावन, हातमा, होनावंडी व कोसमी के सभी शिक्षकों का दो चरणों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में कोविड-19 के कारण बच्चों में आए लर्निंग लांस को कम करने तथा बच्चों की स्तर की जांच करते हुए स्कुल में भाषा व गणित के बुनियादी कौशल को अलग-अलग गतिविधियों व खेल खेल के माध्यम से कैसे ज्ञान प्राप्त करें इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने स्कूलों में इससे बेहतर से बेहतर उपयोग कर शाला में बच्चों के स्तर को बेहतर बनाने की बात कही गई। इस प्रशिक्षण में चारों संकुल के संकुल समन्वयक रुपेन्द्र कौशिक, बिंदेश कुमार माला, जीवन मरकाम, दुखू राम मरकाम, बीआरजी लोकेश्वर सिन्हा व वासुदेव कुलदीप सहित चारों संकुल के शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।






