नवरात्रि के पावन अवसर पर विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन


पंडरिया-ब्लाक के शा. पूर्व माध्य विद्यालय दलपुरूवा  में नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रधानपाठक व शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए। सभी ने मिलकर न्योता भोज का आनंद उठाया।साथ ही शाला के सभी बालिकाओं को श्रृंगार सामग्री (नवरात्रि पर्व विशेष)वितरित किया गया।नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को देवी की आराधना और संस्कृति के महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया।विद्यालय प्रशासन ने इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों  को शासन के मंशानुरूप न्योता भोज के द्वारा स्वादिष्ट भोजन देने का प्रयास किया।इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दलपुरूवा के सरपंच  भानू राम साहू,उपसरपंच सुनील साहू , पंचगण , अभिभावकगण, शा.पूर्व माध्यमिक शाला दलपुरूवा के प्रधानपाठक एस.पी.डड़सेना ,शिक्षक बी.आर.बघेल, प्रदीप कुमार जायसवाल, अमर दास चेल्से, शाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष  दुकालू साकत ,शा.प्राथमिक शाला दलपुरूवा के सेवानिवृत्त प्रधानपाठक राजाराम नेताम ,प्रभारी प्रधानपाठक  एम.आर.जायसवाल शिक्षिका, प्रतिमा शर्मा व ग्राम के गणमान्य  नागरिक उपस्थित थे।