विकासखंड स्तरीय पशु मेला व प्रदर्शनी का आयोजन



अंडा। फोटो।    छत्तीसगढ़  रजत जयंती स्थापना वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में विकासखंड स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी एवं पशु मेला का आयोजन उपसंचालक पशुधन विकास विभाग दुर्ग व पशु चिकित्सालय अंडा के माध्यम से ग्राम अंडा में किया गया । जिसमें क्षेत्र के पशुपालकों के द्वारा अपने उन्नत नस्ल के गाय, भैंस, बैल व भैंसा जोड़ी उन्नत बछिया (कलोर) उन्नत साहिवाल/गिर वत्स बकरियां एवं मुर्गियों को इस पशु पक्षी मेला में प्रदर्शित किया गया । मेले के माध्यम से पशु चिकित्सा विशेषज्ञों के द्वारा उपस्थित जन समुदाय को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। तत्पश्चात विभागीय पशु चिकित्सा विशेषज्ञों के द्वारा विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार हेतु पशु- पक्षियों का चयन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित जनप्रतिनिधियोंके द्वारा गौ माता की पूजन व मेले में लाएं गए पशु पक्षियों का अवलोकन कर किया गया।  संतोष निषाद सभापति कृषि स्थाई समिति द्वारा अपने उद्बोधन में पशु प्रबंधन व नस्ल सुधार हेतु पशुपालकों का उत्साह वर्धन किया । तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों के द्वारा विभिन्न आयु वर्ग के चयनित पशु पक्षियों के पशुपालकों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया । मोबाइल यूनिट के द्वारा पशु रोग उपचार व औषधीयो का वितरण किया गया इस अवसर पर  संतोष निषाद सभापति कृषि स्थाई समिति जनपद दुर्ग  अजीत चंद्राकर जनपद सदस्य अंडा,  लोमेस चंद्राकर जनपद सदस्य कुथरेल, दिग्विजय सिन्हा सरपंच व  यशवंत बंजारे उप सरपंच ग्राम पंचायत अंडा  राकेश चंद्राकर पूर्व जनपद सदस्य अंडा,  योगेंद्र दिल्लीवार सरपंच (विनायकपुर), जयराम चंद्राकर,  प्रवीण चंद्राकर,  प्रहलाद चंद्राकर, डी.पी चंद्राकर,  बंशीलाल चंद्राकर,  देवनारायण चंद्राकर,  उतरा देशमुख पंच श्री ज्ञानेंद्र जोशी आदि जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों में डॉ.एम.सी. देशमुख अतिरिक्त उपसंचालक दुर्ग, डॉ जी. एल. बंजारे वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ सुप्रिया कामले व डॉ लीना दिल्लीवार, पशु चिकित्सा सहायक  सुमन यादव सांख्यिकी अधिकारी,  एन. के. सिन्हा,  सी. के. बारसागढ़े,  एस. के. साहू  प्रेमलता देवांगन, कल्याणी निर्मलकर, कुमारी मनीषा चंद्राकर,  उमाकांत सिर भाते  उमेश तिवारी,  गौरव बागड़े,  सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी गण व  राजू लाल देशमुख  देवकी सिन्हा, श्रीमती हबीबा, सुनील, रमेश, रामचरण व ग्राम वासी उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किये ।