गोपाष्टमी पर गोकथा व हवन पूजन का आयोजन


पंडरिया-सनातन संस्कृति रक्षा के लिये गौ माता की संरक्षण संवर्धन की अत्यन्त आवश्यकता है। जल, जमीन, जंगल, जीव-समूह, पर्यावरण व मानव संस्कार एवं संस्कृति को बचाये रखना, गौपालन से ही संभव है। इस उद्देश्य से गोपाष्टमी के पावन अवसर पर केशव गौशाला लोहरा (रोहरा) में हवन पूजन एवं तीन दिवसीय गौकथा का आयोजन किया गया है।जिसमें सत्यवत शास्त्री द्वारा हवन पूजन सम्पन्न कराया जाएगा।
मंगलवार से गुरुवार तक तीन दिवसीय प्रवचन पं.ओमप्रकाश ठाकुर द्वारा किया जाएगा।
प्रतिदिन भजन-संगीत- दोपहर 12:00 बजे से 2.00 बजे तक तथा संगीतमय गो-कथा- दोपहर 2.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक आयोजित किया गया है।हवन पूजन
कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से 12 बजे तक सम्पन्न होगा।गौ माता एवं श्री कृष्ण  की आरती (शाम 6.00 बजे से)तथा भजन, (रात्रि 8.00 बजे से 11.00 बजे तक) संपादित होगा।