पंडरिया-छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पीएम श्री सेजेस पंडरिया में “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” विषय पर ब्लाक स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन किया गया। सड़क दुघर्टना के प्रति छात्र -छात्राओं और समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रत्येक हाई और हायर सेकंडरी विद्यालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों से अधिकतम पांच प्रतिभागियों की टीम ने भाग लिया। पीएम श्री सेजेस पंडरिया,शाउमावि कन्या पंडरिया,शाउमावि कुंडा,महली, कोड़ापुरी, मोहगांव,कामठी और हाई स्कूल सोमनापुर नया के 35 छात्र -छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया।इस अवसर पर बी.आर.सी.पंडरिया अर्जुन चंद्रवंशी और सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आर सी साहू के साथ आठों विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी और प्राचार्य पीएम श्री सेजेस पंडरिया जी आर साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी टीम को क्रमशः दो हजार पांच सौ,दो हजार और एक हजार पांच सौ रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार तीन स्कूलों को एक -एक हजार रूपए का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्राचार्य बसंत डोरे,धीरज देवांगन, संतोष साहू, दिनेश तिवारी,शैलेष तिवारी,मनोज आदित्य और उपस्थित शिक्षकों ने विजेता टीम को बधाई दी और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दिया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम. के. गुप्ता ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए विजेता प्रतिभागियों को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित किया।







