प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु कृषक प्रशिक्षण आयोजन


अंडा।  दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आमटी में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत 3 दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय किसानों और स्व सहायता समूहों को प्राकृतिक खेती के बारे मे जानकारी दी गई और उन्हें इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में जीवामृत, बिजामृत और गौ मूत्र द्वारा कीट नियंत्रक और अन्य प्राकृतिक तकनीकों का उपयोग तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर विस्तृत चर्चा की गई जो खेती को अधिक टिकाऊ और पर्यावरण को अनुकूल बनाने में मदद करती है। प्रशिक्षण ले रहे कृषकों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब अधिकारियों द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा एवं कृषि विभाग के कृषि वैज्ञानिक रोशन साहू, सहायक संचालक कृषि एस. कोर्राम , व. कृ. वि. अ. नवीन खोब्रागड़े, उद्यान अधिकारी एम. वासनिक, मधु साहू और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दिव्या चंद्राकर द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, फायदे, रसायन मुक्त खेती, क्राकृतिक उर्वरक, कीटनाशक व पशुधन का उपयोग मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में बताए गया तथा कम लागत में अधिक गुणवत्ता पूर्ण खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
ग्राम पंचायत आमटी सरपंच श्रीमती दुर्गा पुरुषोत्तम चौधरी द्वारा कृषकों को प्राकृतिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया जिससे स्वस्थ आहार की प्राप्ति हो सके। साथ ही कृषक मित्र एवं उत्कृष्ट कृषक अशोक चौधरी द्वारा अपने जैविक कृषि अनुभव को किसानों के साथ साझा किया। ग्राम कोटवार जसवंत वर्मा व समस्त ग्रामीण कृषकों के द्वारा विशेष सहयोग से कार्यक्रम के उद्देश्य को सफल किया गया ।