*‘‘वृक्ष रक्षा सूत्र एक संकल्प वृक्ष को बचाने’’ का कार्यक्रम का आयोजन _*

कोंडागांव :~ दक्षिण कोंडागांव वनमंडल अंतर्गत वनमंडलाधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता भा.व.से. के निर्देशन में प्रतिवर्ष की भांति ‘‘वृक्ष रक्षा सूत्रा एक संकल्प वृक्ष को बचाने’’ का कार्यक्रम का आयोजन रक्षा बंधन के पर्व पर दिनांक 11/08/2022 को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के किनारे वनमंडल कार्यालय परिसर एवं प्रकृति पथ (आमचो सरगी प्रकृति हर्र) मर्दापाल रोड में साल वृक्षों में राखी बच्चों, वन अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा बांधी गई। साथ ही उपस्थित बच्चों को वृक्षों का जन जीवन, पर्यावरण में प्रभाव के महत्व को समझाते हुये वृक्ष रक्षा का संकल्प लिया गया।

दक्षिण कोंडागांव वनमंडल के अंतर्गत वृक्ष रक्षा सूत्रा कार्यक्रम वर्ष 2005 से अनावरत् 18 वर्षो से इस वनमंडल में उत्सव की भांति बनाया जा रहा है। इस वर्ष वनमंडल के समस्त परिक्षेत्रों में वन प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा एक संकल्प वृक्ष को बचाने का ‘‘वृक्ष रक्षा, जीवन सुरक्षा’’ के तहत् जन जागरूकता लाने हेतु क्षेत्रा में ग्रामीणो द्वारा गडलिंग किये गये वृक्षों को बचाने वृक्षों की रक्षा करने एवं पर्यावरण में सुधार लाने का संदेश देते हुये वृक्ष रक्षा पर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष विशेषतौर पर जन सामान्य हेतु नव निर्मित वन चेतना केन्द्र आमचो सरगी प्रकृति हर्र में बच्चों को आंमत्रित कर उनसे वृक्ष रक्षा सूत्रा बंधवाया गया। वृक्षों को रक्षा सूत्रा बांधते हुये बच्चे अत्यंत प्रसन्न थे। एवं अपने आपको आनंदित महसूस कर रहे थे। वृक्ष रक्षा सूत्रा उत्सव मनाये जाने के उपरांत बच्चों को ‘‘वन चेतना केन्द्र प्रकृति पथ’’ का भ्रमण कराया गया।