पाटन। मुख्य मंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज पाटन में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 36 जोड़ा परिणय सूत्र में बंधे, पंडित सुरेंद्र सावरनी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया।

सुबह शादी की रस्म तेल हल्दी का कार्य पूरा कराया गया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ बारात निकला। इसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू सहित अन्य नेताओं व अधिकारियों ने जानकर डांस किया। बारातियों का स्वागत धूमधाम से किया गया। इसके बाद फेरा का रस्म पूरा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि के रूप में मुख्यमंत्री ओ एस डी आशीष वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर
उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग अशोक साहू, जनपद अध्यक्ष रामबाई गजानंद सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी,शंकर वर्मा, अम्लेश्वर पालिका अध्यक्ष नंदिनी पठारी, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा कमलेश नेताम, रमन तिकरिहा, लीलाधर वर्मा, अंशु रजक, कैलाश देवांगन, मनीष देवांगन, डाकेश्वरी धनकर, मधु वर्मा, लिलेश वर्मा, महेंद्र वर्मा सहित अन्य मौजूद थे। जिला परियोजना अधिकारी विपिन जैन ने स्वागत भाषण दिया। पाटन के परियोजना के अधिकारी सुमित गंडेचा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महिला बाल विकास के पर्यवेक्षक, से सहायता समूह के सदस्य सहित वर वधु पक्ष्श के लोग मौजूद रहे।