किसान साथियों के विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध हो कर कार्य कर रही है-ताम्रध्वज साहू

दुर्गग्रामीण । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए धान खरीदी का महाभियान एक नवम्बर से जिले में प्रारंभ है। शासन द्वारा किसानों की सहूलियतों के लिए खरीदी केन्द्रों में आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ नवीन धान खरीदी केन्द्र भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्गग्रामीण विधानसभा के वृत्ताकार सेवा सहकारी समिति नगपुरा के अंतर्गत ग्राम दमोदा में नवीन धान खरीदी केन्द्र शुरू किया गया है साथ ही ग्राम नगपुरा किसान कुटी राशि 14 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बलराम के तैलचित्र की पुजा अर्चना कर किया गया। साथ ही ग्राम दमोदा में धान ख़रीदी शुभारंभ के दिन किसानों का धान तौलकर शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रदेश के गृहमंत्री व क्षेत्रीय विद्यायक ताम्रध्वज साहू,अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू,विशेष अतिथि अध्यक्ष जिलापंचायत दुर्ग शलानी रिवेंन्द्र यादव,अध्यक्ष मंडी बोर्ड अश्वनी साहू,प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू,अध्यक्ष केश कला बोर्ड नंदकुमार सेन,उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख,जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,जनपद सदस्य सरस्वती सेन ,जनपद सदस्य भाना भाई रोहित साहू,किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन,सरपँच नगपुरा भूपेंद्र रिगरी, सरपँच दमोदा अश्विनी यादव उपस्थित थे।नगपुरा समिति प्रधिकृत अध्यक्ष नंदकुमार सेन नवीन धान उपार्जन केंद्र खुलने पर मंत्री का आभार धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्विनी साहू ने जय जवान जय किसान का नारे के साथ सरकार योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी दिया ।इस कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे राजेन्द्र साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित मे नई नई योजनायें संचालित की जा रही है केंद्र सरकार के द्वारा लगातार मंहगाई बढ़ाई जा रही है और वहीं राज्य सरकार किसान ,मजदूरों के खाते में पैसा डालने का काम कर रही है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व केबनिट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार सही मायने मे किसानों मजदूरों एवं समाज के कमजोर तबके का ख्याल रखने वाली सरकार है। इन वर्गों की भलाई के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। किसान साथियों के विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध हो कर कार्य कर रही है समर्थन मूल्य नीति के तहत किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। ग्राम नगपुरा को केंद्र बिंदु मानकर विकास कार्य किया जा रहा है आने वाले समय मे अस्पताल,कॉलेज पुलिस चौकी की सौगात मिलेगी। मंत्री ने दमोदा मे नया धान खरीदी केन्द्र जंहा दमोंदा ,खुर्सीडीह, बोरई के किसानों का खरीदी होना है ,के खुलने पर लोगों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ज्ञात हो कि 01 नवम्बर से पूरे प्रदेश भर में समर्थन मूल्य मे धान उपार्जन का कार्य प्रारंभ हो गया है। देवकर मे किसानों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए इस वर्ष यहां नया धान उपर्जान केन्द्र खोला गया है। इस अवसर ताम्रध्वज सिन्हा,कैलाश सिन्हा,धनराज धनकर,टी आर साहू, प्यारे लाल साहू,रविन्द्र सिन्हा,नीलकंठ साहू,टीकम,इतवारी राम निषाद, साहू,फग्वाराम ,घनस्याम तांडी, गुहाराम देवांगन, बिसाहू सिन्हा,झड़ी राम साहू,निर्मल धनकर, किरण देवांगन, कृपाराम ,टेटकू राम सिन्हा, नंदकुमार देशमुख सहित सेवा सहकारी समिति नगपुरा के अधिकारी कर्मचारी गण, राजीव युवा मितान क्लब के समस्त सदस्य गण,कांग्रेस के वरिष्ठ जन,किसान एवं समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।