पाटन। राज्य स्तरीय कायाकल्प अवार्ड 2021-22 की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह विधानसभा पाटन के सामुदायिक अस्पताल ने एक बार फिर परचम लहराया है। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हमेशा अग्रणी रहने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन को जिला दुर्ग को प्रथम स्थान मिला है। दूसरे स्थान पर बिल्हा को मिला है। बता दे कि बिल्हा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का विधानसभा क्षेत्र है। इसके अलावा पाटन ब्लॉक के 6 स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प अवार्ड 2021-22 में मिल रहा है।

- August 2, 2022