पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम सांकरा में सरपंच पद के लिए युवा नेता राजा साहू ने आज नामांकन जमा किया। वे रैली निकालकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उन्होंने नामांकन जमा करने के बाद कहा कि ग्राम का विकास कराना हु उनका लक्ष्य है। ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा , शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के अलावा शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों की दिलाना होगा। पी एम आवास योजना से जो हितग्राही वंचित है उसे पी एम आवास योजना से जोड़कर आवास दिलाने का काम किया जाएगा।








