रजिस्ट्री की नए गाइडलाइन को लेकर आक्रोश जारी, पाटन में जनशक्ति मोर्चा के सदस्य धरने पर बैठे

मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम पाटन को सौंपा ज्ञापन
पाटन। प्रदेश सरकार के द्वारा रजिस्ट्री की नई गाइडलाइन जारी किए जाने के बाद भूखंड के कारोबारी करने वाले लोग काफी आक्रोश नजर आ रहे हैं।  वहीं 5 डेसिमल से काम की रजिस्ट्री नहीं होने का भी विरोध दर्ज कर रहे हैं। पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में पाटन ब्लॉक में भी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आज जनशक्ति मोर्चा के बैनर तले सभी पदाधिकारी जनपद पंचायत पाटन के सामने धरने पर बैठे इसके बाद एसडीएम पाटन को ज्ञापन भी सौंपा गया