केशव साहू
डोंगरगढ़ – ब्राह्मण समाज डोंगरगढ़ के द्वारा डोंगरगढ़ थाना प्रभारी को ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के विरुद्ध नामजद लिखित शिकायत पत्र दिया गया है। उक्त शिकायत पत्र में व्हाट्सएप ग्रुप में ब्राह्मण समाज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए उक्त शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि ब्राह्मण समाज डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव पुलिस प्रशासन को सूचना देना चाहता है कि दिनांक 17/ 6/ 2025 को मिसिया बाडा़ वार्ड नं. 9 नमक व्हाट्सएप ग्रुप में रितेश कंडे नामक व्यक्ति द्वारा ब्राह्मण समाज के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किया था। जो की बहुत निंदनीय है। थाना प्रभारी डोंगरगढ़ को लिखित शिकायत पत्र सौपते हुए। ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने अनावेदक रितेश कंडे अनावेदक के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है।
इस मौके पर डोंगरगढ़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अनिल पांडेय, उपाध्यक्ष अमिताभ पांडेय, सचिव ललित शर्मा, ग्रामीण संयोजक युवराज शर्मा, मीडिया प्रभारी महेंद्र शर्मा (बंटी) आदित्य मिश्रा,सुमित मिश्रा,लक्ष्मी नारायण पांडेय,धनंजय गिरधर,हेमंत तिवारी,शुभम शर्मा, अजय शर्मा, शिशिर मिश्रा, द्रविड़ शुक्ला आदि ब्रह्म समाज के सदस्यगण उपस्थित रहे।






