पाटन।ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार उपलब्धि प्राप्त की है।

शालेय पाटन ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन सेजस जामगांव एम. हायर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में बालक (अंडर-17) वर्ग में कुनाल कुमार वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बालिका (अंडर-19) वर्ग में कुमकुम वर्मा ने आर्टिस्टिक योग में प्रथम स्थान तथा ट्रेडिशनल योग में द्वितीय स्थान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बालक (अंडर-14) वर्ग में नूतन कुमार साहू का जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में चयन हुआ है।
संस्था के प्राचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय गौरवान्वित है। यह सफलता उनके अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।उन्होंने समस्त संस्कार पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से सभी विजेता एवं चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अनंत शुभकामनाएँ दी।






