रेत और गिट्टी परिवहन करने वाले ओवरलोड हाइवा बन रही दुर्घटना का कारण, सड़क में मोड पर गिट्टी और रेत बिखरे है जिसमें स्लिप जो रही बाइक ,पाटन ब्लॉक का मामला

/पाटन/ अभनपुर से पाटन राजमार्ग पर ओवरलोड ट्रको से मोड़ पर रेत एवम गिट्टी गिराने के कारण दोपहिया वाहन चालक फिसल कर चोटिल हो रहे है।  भारी वाहनों में क्षमता से अधिक भार होने के कारण और तिरपाल नही ढके होने के कारण रेत,गिट्टी,गर्दा युक्त सीमेंट गिर जाते है ।जिससे दो पहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर निकालना पड़ता है ।कई बार वाहन फिसल जाती है जिससे लोग चोटिल हो रहे है। अभी कुछ देर पहले तरीघाट के एक दंपत्ति फिसल कर भाटा बाड़ी के पास जख्मी हुवे है। कुछ दिन पहले सोनपुर मोड़ पर कुछ लोग घायल हो चुके है इसे कई घटनाएं लगातार हो रही है,आखिर घटना का जिम्मेदार कोन है शासन इस पर ध्यान दे l लगातार मोड़ पर सफाई कराई जाए ताकि घटनाओं को रोका जा सके,लोकनिर्माण विभाग सड़क पर घिर आए झाड़ियों की छटाई कराए,क्योंकि इन झाड़ियों की वजह से चाहे रात हो या दिन विपरीत दिशा से आ रही वाहन नजर नहीं आती जिससे झाड़ियों से टकराकर भी लोग जख्मी हो रहे हैं।