पाटन। युवक कांग्रेस पाटन द्वारा सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिर प्रांगण जनपद पंचायत कार्यालय के सामने पाटन में भोग-प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में युवक कांग्रेस पाटन के कार्यकर्ताओं द्वारा खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रशांत शुक्ला, पुरुषोत्तम कश्यप, तरुण बिजौर, नीरज सोनी, सन्दीप कश्यप, आदित्य तिवारी, सौरभ मिश्रा, श्रीकांत देवांगन, राणा, मनोज कुर्रे, प्रेम प्रकाश पाण्डेय,दिनेश शर्मा सहित युवक कांग्रेस के कार्यकर्तागण शामिल हुए।