पाटन। सेवा सहकारी समिति में आज से धान खरीदी की शुरुआत की गई। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने पूजा अर्चना कर शुरुआत किया। आज 46 किसान का 21 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा, सरपंच श्रीमती खेमिन खेमलाल साहू, जनपद सदस्य बबलू मार्कण्डेय, रामाधार यादव, राजकुमार मिश्रा, रमेश देवांगन, रोमन वैष्णव प्राधिकृत अधिकारी दिनेश वर्मा, सहित किसान मौजूद रहे।

- November 14, 2024
सेलुद में धान खरीदी की शुरुआत, कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने एक साथ की पूजा अर्चना, पहले दिन 46 किसान बेच सकते है धान
- by Ruchi Verma