मचांदूर में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में खुशी की लहर

मचांदूर / उतई :सेवा सहकारी समिति मचांदूर में आज शनिवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर समिति परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण यदु,सरपंच युगलकिशोर साहू,सेवा सहकारी समिति मचांदूर के अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत,पूर्व सरपंच ग्राम मचांदूर दिलीप साहू, सेवा सहकारी समिति मचांदूर प्रबंधक अश्वनी साहू,सहित बड़ी संख्या में किसान,समिति प्रबंधक,कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।पूजा-अर्चना के बाद सर्वप्रथम धान लेकर आए किसान का स्वागत कर तौल की शुरुआत की गई।इस अवसर पर भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण यदु ने कहा कि किसान ही देश का अन्नदाता है।किसान की मेहनत का सही दाम,समय पर भुगतान और सम्मान मिले,यही हमारी सरकार का संकल्प है।किसानों को अपना धान बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।सेवा सहकारी समिति मचांदूर के अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि समिति में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। टोकन व्यवस्था से खरीदी होगी, ताकि किसान को लाइन में लंबा इंतजार न करना पड़े।सरपंच युगलकिशोर साहू एवं पूर्व सरपंच दिलीप साहू ने भी किसानों को बधाई देते हुए कहा कि सभी किसान भाई धान को सुखाकर व साफ करके लाएं,ताकि उन्हें पूरा दाम मिल सके।समिति प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि किसान भाई तुहर टोकन लेकर ही आएं,पंजीयन,आधार कार्ड व बैंक पासबुक साथ लाएं।धान खरीदी शुरू होने से मचांदूर सहित आसपास के गांवों के किसानों में काफी उत्साह देखा गया। किसानों ने सरकार व समिति प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपसरपंच दुष्यंत साहू,धनराज साहू,गोवर्धन बारले,योगेश पटेल,ललित देवांगन, ननकू यदु,बैशाखूराम साहू,संतोष साहू,हरीश देवांगन,इकबाल खान,धर्मेंद्र ठाकुर,नितेश साहू,नागेश्वर साहू,गिरवर साहू,राजेश महिपाल,सहित अधिक संख्या में कृषकगण उपस्थित रहें।