पाटन। राज्य सरकार समर्थन मुख्य पर धान खरीदी शुरू कर दिए है। खरीदी का सोमवार को दूसरा दिन था। समिति के कर्मचारियों के हड़ताल के कारण शासन द्वारा कृषि विभाग सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी धान खरीदी के लिए लगाए गए है। लेकिन धान खरीदी का अनुभव नहीं है इस कारण काम प्रभावित हो रहा है। आज कई जगह पर ऑपरेटर नहीं होने के कारण खरीदी भी नहीं की जा सकी। कही कही किसानो को टोकन के लिए दिन भर समिति का चक्कर लगाना पड़ा। सेवा सहकारी समिति पाटन में जो नया आपरेटर नियुक्त किया गया है उसे तो धान खरीदी के टोकन काटने का भी ज्ञान नहीं है। खरीदी और एंट्री कैसी होगी इसे लेकर किसान चिंतित है। पाटन ब्लॉक के खरीदी केंद्रों में बहुत कम संख्या में किसान धान लेकर पहुंच रहे है।







