कुर्मीगुंडरा सेवा सहकारी समिति में भगवान बलराम की पूजा के साथ धान खरीदी प्रारंभ


पाटन।।
सेवा सहकारी समिति कुर्मीगुंडरा में 17 नवंबर दिन सोमवार को प्राधिकृत अधिकारी दानी राम वर्मा  कुर्मीगुंडरा, जनपद सदस्य भास्कर वर्मा शरद बघेल जी समिति प्रबंधक बिरेंद्र कुमार ठाकुर ,प्रफुल वर्मा’ कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज वर्मा ,तामरूज वर्मा रमेश साहू निरंजन यादव (गब्दी) और पटवारी चंद्रशेखर साहू के द्वारा भगवान बलराम एवं तराजू की पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। पूजा के बाद विधिवत रूप से धान तौल कर खरीदी कार्य शुरू हुआ। अतः कुर्मीगुंडरा के किसानों ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि टोकन क्यू आर कोड किसानों का धान आवक लेते समय सर्वर और टैकनीकल प्रॉब्लम होने की वजह से बोरी पलटी में किसानों को समय लग रहा किसानों को नई नीति से प्रॉब्लम हो रही यह टोकन क्यू आर कोड  को बंद किया जाना चाहिए धान बेचने से पहले किसानों का ऑनलाइन थम लिया जा रहा तो यह नए क्यू आर कोड की कोई जरूरत नहीं है