बलराम यादव

पाटन। विकास खंड के ग्राम सांकरा के धान खरीदी केंद्र पर कभी भी खरीदी बंद हो सकती है। किसानों के खरीदे गए धान का उठान परिवहन नहीं होने के कारण अब फड़ में धान रखने की जगह ही नहीं है। समिति प्रबंधक द्वारा इसकी जानकारी संबंधित जिम्मेदार अधिकारी को दिए है। इसके बाद भी धान का परिवहन किए जाने के लिए डीओ नही काटा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अभी तक करीब 15 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। अभी बहुत से किसान का धान खरीदी शेष है। जल्द ही धान का उठाव नहीं हुआ तो खरीदी प्रभावित हो सकती है।
पाटन ब्लॉक के सभी 35 सेवा सहकारी समितियां में 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू की जा चुकी है । वहीं इसका परिवहन भी कई समितियां में किया जा रहा है। लेकिन विकासखंड के ग्राम सांकरा समिति में खरीदे गए धान का परिवहन न होने से धान फड़ में ही जाम हो रहा है। फंड में जगह नहीं होने के कारण किसान अपने धान को रखने के लिए कई बार वाद विवाद की भी स्थिति बन जा रही है । आलम यह है कि अगर एक-दो दिन में सांकरा समिति से धान का उठाव नहीं हुआ तो फिर सोमवार से धान खरीदी बंद करने के भी नौबत आ सकती है। इसी तरह से पाटन सहित आसपास के अन्य सेवा सरकारी समितियां में भी खरीदे गए धान का परिवहन नहीं होने से जाम की स्थिति बनती जा रही है। बताने की डी ओ काटने के लिए कई बार संबंधित अधिकारी को सूचना दिए हैं लेकिन इसके बाद भी धान का परिवहन के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है जिसे लेकर आप किसानों में रोष बढ़ती जा रही है।






