पंडरिया। विकासखंड अंतर्गत ग्राम बघर्रा स्थित धान खरीदी केंद्र में रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर को ‘धान खरीदी त्यौहार’ के रूप में मनाया गया, जहाँ केंद्र में पहुँचे किसानों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कल्याण सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। उनके साथ सोसायटी के अध्यक्ष नकुल सागर एवं शैलेन्द्र सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रति एकड़ 21 क्विंटल और ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी
उपस्थित किसानों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कल्याण सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। किसानों को प्रति क्विंटल धान के लिए ₹3100 की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से बोनस का लाभ भी दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के अन्नदाताओं में भारी उत्साह है।

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
धान खरीदी के इस शुभारंभ अवसर पर बघर्रा समिति के बड़ी संख्या में कृषक गण और ग्रामीण मौजूद रहे। प्रमुख रूप से बूथ अध्यक्ष तिलक कश्यप, धनंजय चंद्राकर, रामेश्वर गबेल, धन सिंह गबेल, परदेसी चंद्राकर, कुंज बिहारी, संजय चंद्राकर, धनराज चंद्राकर, शिवकुमार बंजारा, धनु सहित समिति के प्रबंधक मनोज वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।






