अंडा। फोटो। सेवा सहकारी समिति ओडारसकरी धान खरीदी केंद्र में सुचारू रूप से धान खरीदी हो रहा है, 15 नवंबर से 25 नवंबर तक समिति में 3190.80 क्विंटल धान खरीदी हो चुका है, समिति के अध्यक्ष अनिल सोनी ने बताया कि इस समिति में चार गांव के किसान भाई धान बेचने आते हैं, तो सभी किसान भाईयों के लिए कैमरा,पानी और छाया की पर्याप्त व्यवस्था है, और सभी किसान भाईयों को कहा कि किसान अपना धान को अच्छे से सुखोकर लाये ताकि समिति से धान वापस न हो, किसान रामलाल ठाकुर पिलालाल निर्मलकार उमेश धनकर गिरधर ढाल सिंग, भगेश्वर, सुकवारों बाई, नारद निषाद, भागी राम, संतोष कुमार, राधा देवी, गोपाल चक्रधारी, कमलेश चक्रधारी सहित समिति के कर्मचारी व अन्य किसानों ने धान बचने आये थे।







