पाटन। प्रदेश सरकार द्वारा आज से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू कर दी गई है। पाटन ब्लॉक के सभी 35 समितियां में खरीदी की सुचारू रूप से शुरू करने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपना योगदान दिया। सेवा सहकारी समिति बठेना में धान खरीदी शुरुआत के अवसर पर सुनील वर्मा, कृष्ण वर्मा, अरविंद ठाकुर, सुजान वर्मा सहित समिति में शामिल ग्रामों के किसान व वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे। यहां पर पहले दिन 26 किसानों ने टोकन कटाया है । इन 26 किसानों से 982 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। इसी तरह से आज पाटन में भी धान खरीदी की शुरुआत की गई। पाटन में नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष निक्की भाले ने पूजा अर्चना करके धान खरीदी की शुरुआत की।
