सेवा सहकारी समिति निपानी में धान खरीदी की हुई शुरुआत, तराजू और बाट की पूजा अर्चना कर किसानों से लिया गया धान…

तोरण साहू (7389384721)

निपानी – आज 1 नवम्बर से छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत हुई। इसी तर्ज में पाटन ब्लॉक सेवा सहकारी समिति निपानी में धान की खरीदी शुरू हो गई। इस अवसर पर निपानी सोसायटी में तराजू और बाट की पूजा की गई, इसके पश्चात किसानों के धान की खरीदी शुरू की गई। जिन किसानों के टोकन पहले कटे वो पहले दिन धान बेचने आये। धान खरीदी के प्रथम दिन जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर रहा और सुबह से ही सभी केंद्रों से अपडेट लेता रहा। साथ ही पिछले साल बारदानों की समस्या को देखते हुए इस बार सभी केंद्रों में सीमित बारदाना उपलब्ध कराया गया है। इस साल 1 नवंबर से धान खरीदी के इस निर्णय के लिए किसानों ने प्रदेश सरकार का आभार जताया है। इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति निपानी के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, सेक्टर प्रभारी भोज रघुवंशी, जनपद सदस्य रवि सिन्हा, समिति प्रबंधक युवराज कौशिक, सहायक प्रबंधक जितेंद्र साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर चंद्रकांत मानिकपुरी, सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर रोशन साहू, लिपिक झुमुक रघुवंशी, प्रताप सिंह निर्मलकर, कुंज बिहारी सिन्हा, गणेश राम साहू, ग्राम पंचायत चूलगहन सरपंच प्रतिनिधि एवम कृषक पुलस्त्य साहू, रतन लाल, ईश्वरी रघुवंशी, संतोष साहू, रमेश साहू, अशोक साहू, चंद्रहास साहू, हरिश्चंद्र साहू , नीलकंठ शुक्ला सहित आस पास के गांवों के कृषकगण उपस्थित रहे।