धान खरीदी की हुई शुरुआत, अन्नदाताओं का सम्मान करना ही मेरा पहला कर्तव्य: कमलेश नेताम

पाटन । छत्तीसगढ़ सरकार राज्योत्सव से धान खरीदी की शुरुआत कर रही है,सरकार ने ऐलान किया था कि इस वर्ष राज्योत्सव के मौके पर धान खरीदी की शुरुआत होगी, इसी सिलसिले में पाटन विधानसभा क्षेत्र के अनेक सोसाइटी में धान खरीदी की हुई ,जिसमें आज तरीघाट, तेलीगुंडरा, डंगनिया, सोनपुर सोसाइटी में पूजा अर्चना कर धान खरीदा की गई। इस बार धान खरीदी को लेकर किसानों में खुशी की लहर देखने को मिली। सभी किसानों का सम्मान करते हुए धान खरीदी की शुरुआत हुई। सोसाइटी में धान खरीदी की बोहिनी करते हुए सबसे पहले सिपकोना के पुनीत व दुलीचंद ने धान बेचा। आपको बता दे कि धान खरीदी को लेकर इस बार किसानों में खासा जोश और उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि इस साल धान की खेती अच्छी हुई है। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति दुर्गा नेताम की प्रतिनिधि कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष कमलेश नेताम ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए 1 नवंबर से धान खरीदी का श्रीगणेश बहुत ही सराहनीय है और इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। किसान भगवान की रूप है और किसान पूरे देश को यदि कोई दो वक्त की खाना खिलता है तो वो किसान है। बरसते पानी मे कड़ी मेहनत करता है और चिलचिलाती धूप में मेहनत कर अन्न पैदा करता है तब जाकर पूरे देश खाना खाता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य बिना फ्रिज, कूलर, पंखा, ऐसी के जिंदा रह सकता है लेकिन कोई भी बिना अन्न के जिंदा नही रह सकता। ये भी कहा कि बरसत पानी मे खेत म किसान कमाथे,आगी असन जरत घाम म किसान के माथा में पसीना आथे, तब जाके मोर छत्तीसगढ़ धान के कटोरा कहाथे। यदि किसानो का कोई सम्मान करने वाला है तो वो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी है जो किसानों की पीड़ा को भली भांति जानते है और मुख्यमंत्री जी लगातार किसानों की हित मे काम कर रहे है। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति दुर्गा नेताम की प्रतिनिधि कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष कमलेश नेताम, जनपद पंचायत पाटन के सभापति एवम सेवा सहकारी समिति तेलीगुंडरा के अध्यक्ष दिनेश साहू, सेवा सहकारी समिति सोनपुर के अध्यक्ष चोवा राम सिन्हा, चौहान सिन्हा जी, गोपी वर्मा, किशोर वर्मा, तोरण सिन्हा, सुनील सिन्हा, जीवन यादव एवम आस पास के गांवों के किसान भाई उपस्थित रहे।