पाटन। किसानों के महापर्व 15 नवंबर को ग्राम सावनी स्थित धान खरीदी केंद्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम किसानों के इष्ट देवता भगवान बलराम एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही तौल कांटा का पूजन कर धान खरीदी की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में धान बेचने पहुंचे प्रथम किसान का तिलक लगाकर एवं स्वागत कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात श्रीफल तोड़कर प्रसाद वितरण किया गया और किसानों की खुशहाली एवं अच्छी फसल की कामना की गई।
इस अवसर पर धान संग्रहण केंद्र सावनी के अध्यक्ष रमाकांत यादव, सहप्रबंधक गोविंद वर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश सावनी, हेमंत जांगड़े, उपसरपंच रामानंद चंद्राकर सहित किसान राजेंद्र, रोहित, निर्मलकर, जयपाल, विष्णु, रिगरी, एस. कुमार चंद्राकर एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

धान खरीदी शुरू होने से किसानों में उत्साह का माहौल रहा।






