गरियाबंद। ब्लॉक के 8 धान खरीदी केंद्रों में करोड़ो का धान गायब होने का मामला सामने आया है। इन खरीदी केंद्रों में 3 हजार 6 सौ से अधिक क्विंटल धान गायब होने की चर्चा है। बताया जा रहा है की करीब 1 करोड़ से अधिक रुपय के धान गायब होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऑनलाइन रिपोर्ट में खुलासा इसका खुलासा हुआ जिसमे धान की मात्रा कम पाया गया। इस कारण सभी 8 समिति प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है जिसमे फिंगेश्वर, कोपरा, बेलर, कौंदकेरा, चरौदा, परसदाकला, पोलकर्रा , बिनौरीभांटा के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है। बताया जा रहा है की समिति प्रबंधकों पर वासुली की कार्यवाही की जा सकती है। इन सभ को कार्यालय साहयक आयुक्त ने नोटिस जारी किया है।

- July 1, 2024
धान गमन मामला: 8 खरीदी केंद्र में रखे करोड़ों का धान गायब, समिति प्रबंधकों को नोटिस जारी, तीन दिवस में देना होगा जवाब
- by Balram Yadu