पाटन। पाटन तहसील के सभी 35 धान खरीदी केंद्रो पर 1 नवंबर से सरकार किसानों की धान की खरीदी समर्थन पर करेगी। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।खरीदी केंद्रो पर तैयारी अंतिम चरण में है। जिस तरह से किसान ने धान बेचने के लिए टोकन कटवाया है उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है की खरीदी के पहले ही दिन भरपूर मात्रा में किसान धान लेकर खरीदी केंद्रों पर पहुंचेगी। एस डी एम पाटन विपुल कुमार गुप्ता ने खरीदी केंद्रो पर हो रही तैयारी के बारे में तहसीलदारों वा पटवारियों से रिपोर्ट भी मंगाए है। वही धान खरीदी के निरीक्षण की भी जिम्मेदारी अफसरों को सौंपी गई है। इसके अलावा नोडल अधिकारी भी बनाए गए है।
नायब तहसीलदार भी पहुंचे खरीदी केन्द्रों पर तैयारी देखने
एस डी एम विपुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर तहसीलदार टिकेश्वर साहू, नायब तहसीलदार आलोक वर्मा आज धान खरीदी के लिए किए जा रहे तैयारी का जायजा लेने पाटन ब्लॉक के विभिन्न धान खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने समिति प्रबंधकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सबसे पहले धान खरीदी केंद्र पाटन पहुंचे। यहां पर खरीदी स्थल की साफ सफाई किया जा चुका है। किसानों को टोकन वितरित किए गए उसके अनुसार जो व्यवस्था हुई है उसकी जानकारी ली। ज्यादा भीड़ होने पर समिति के पीछे के स्थान में खरीदी शुरू की जा सकती है। इसके बाद पंडर सहित आसपास के अन्य समिति में भी अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे।।

सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष की नियुक्ति
पाटन विधानसभा के 35 सेवा सहकारी समितियों में समिति अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।जिसमे सेवा सहकारी समिति बठेना मे अध्यक्ष दिलीप बंछोर सेवा सहकारी समिति सोरम मे अध्यक्ष संतोष वर्मा सोरम, सेवा सहकारी समिति तर्रा मे अध्यक्ष शीतल चन्द्राकर ,सेवा सहकारी समिति पहन्डोर मे अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी , सेवा सहकारी समिति झीट मे अध्यक्ष छविराम साहू, सेवा सहकारी समिति जमराव मे अध्यक्ष बी आर साहू , सेवा सहकारी समिति जामगांव एम मे अध्यक्ष नेतराम सेन , सेवा सहकारी समिति फुंडा मे अध्यक्ष आनंद बघेल फुंडा, सेवा सहकारी समिति बटंग मे अध्यक्ष राजेश बघेल , सेवा सहकारी समिति औधी मे अध्यक्ष हरिओम चन्द्राकर , सेवा सहकारी समिति पदर में अध्यक्ष गजाधर वर्मा ,सेवा सहकारी समिति सोनपुर मे अध्यक्ष चोवा राम सिन्हा , सेवा सहकारी समिति डंगनिया मे अध्यक्ष किशोर कुमार , सेवा सहकारी पाटन मे अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ,सेवा सहकारी समिति तेलीगुंडरा मे अध्यक्ष दिनेश साहू , सेवा सहकारी समिति सेलूद मे अध्यक्ष मोरध्वज साहू सेवा सहकारी समिति घुघवा मे अध्यक्ष विष्णु सोनकर , सेवा सहकारी समिति सावनी मे अध्यक्ष जसपाल ठाकुर , सेवा सहकारी समिति फेकारी मे अध्यक्ष प्रदीप चन्द्राकर ,सेवा सहकारी समिति भिलाई 3 मे अध्यक्ष रामनारायण वर्मा , सेवा सहकारी समिति नदौरी मे अध्यक्ष संजय बंछोर , सेवा सहकारी समिति कुम्हारी मे अध्यक्ष हिम्मत देशलहरे , सेवा सहकारी समिति रानीततराई मे अध्यक्ष रमन टिकरिहा , सेवा सहकारी समिति गाडाडीह मे अध्यक्ष जगन्नाथ देवांगन ,सेवा सहकारी समिति बटरेल मे अध्यक्ष भेष आठे , सेवा सहकारी समिति सुरपा मे अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी , सेवा सहकारी समिति निपानी मे अध्यक्ष मुकेश ठाकुर , सेवा सहकारी समिति कुम्हली मे अध्यक्ष दुर्योधन चन्द्राकर , सेवा सहकारी समिति सांकरा मे अध्यक्ष संतराम कुर्रे , सेवा सहकारी समिति बोरिद मे अध्यक्ष दुष्यन्त वर्मा , सेवा सहकारी समिति कुर्मीगुंडरा मे अध्यक्ष अश्वनी वर्मा , सेवा सहकारी समिति भरर मे अध्यक्ष प्रमोद भारतीय ,सेवा सहकारी समिति जामगांव आर में अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला ,सेवा सहकारी समिति मर्रा के अध्यक्ष विनोद वर्मा , सेवा सहकारी समिति सातरा के अध्यक्ष देवेश चन्द्राकर को समिति का आध्यक्ष बनाया गया है।सभी अध्यक्ष ने कार्यभार ग्रहण किया है।इन्ही के नेतृतव मे 1 नवम्बर से धान खरीदी होगी।जिनकी तेयारीया सुरु हो गई है।