पंडरिया। विकासखंड पंडरिया के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सोमनापुर नया मे पढ़ाई तिहार के अंतर्गत अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । शैक्षिक समन्वयक शत्रुघ्न प्रसाद डड़सेना एवं व्याख्याता संतोष कुमार साहू के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। सर्वप्रथम मां शारदे के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस कार्यक्रम में बच्चो के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, नैतिक और व्यक्तित्व विकास पर फोकस डालते हुए नौ काउंटरों के माध्यम से ही रूचिकर गतिविधियां कराई गई। जिनमें पेपर क्राफ्ट, रंगों की पहचान, गिनतारा, गणित के खेल, आकार तथा खिलौने के माध्यम से विविध खेल कराए गए जिससे उनका शैक्षिक विकास हो सके। प्रधानपाठक पवन कुमार चांदसे ने बच्चो के स्वास्थ्य और अनुशासन के प्रति माताओं को जागरूक किया इस दौरान सावित्री पटेल को स्मार्ट माता चयनित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नवाचारी शिक्षक महेश जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रधानपाठक पवन कुमार चांदसे, रामायण मरावी, चैती बाई, सावित्री पटेल, नीतू पटेल सीमा पटेल शाला प्रबंध समिति के सदस्य एवं ग्रामीण माताएं उपस्थित थे।







