छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में पाढ़ी घुटरकुण्डी जोन का दबदबा


पंडरिया-छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार 22अगस्त से 24अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन स्वामी आत्मानंद विद्यालय मैदान मे सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय आयोजन में प्रथम दिवस सभी आयु वर्ग समूह के गिल्ली डंडा, भौरा, पिट्ठूल, गेड़ी दौड़, बंटी कंचा, बिलस, लंगड़ी दौड़, लंबी कूद,100मी दौड़, द्वितीय दिवस कबड्डी व खो खो का आयोजन हुआ। सीईओ जनपद पंचायत पंडरिया के मार्गदर्शन मे इस प्रतियोगिता मे ब्लॉक के विभिन्न ग्रामपंचायत के 1594 महिला एवं पुरुषो ने भाग लिया।खो खो के सभी आयु वर्ग समूह मे पाढ़ी जोन के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।घुटरकुण्डी जोन दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में भी पाढ़ी,पंडरिया जोन का दबदबा रहा।
गिल्ली डंडा में कामठी व घुटरकुण्डी जोन,पिट्ठूल खेल मे भगतपुर एवं मोहगांव जोन प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकासी मे रौहा पंडरिया जोन का अच्छा प्रदर्शन रहा।फुगड़ी मे पायल कुकदुर, बिल्लास में काजल महली, रस्सीकूद में सावित्री कामठी, पार्वती कुंडा प्रथम, 100मी दौड़ में दानवीर भगतपुर, चैतराम घुटरकुण्डी प्रथम रहा
पसभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड मोमेंटो से सम्मानित किया गया।प्रथम स्थान आने वाले खिलाड़ियों का चयन जिलास्तर के लिए किया गया है।
प्रतियोगिता को सफल आयोजन मे अश्विन चंद्राकर ब्लॉक खेल अधिकारी, व्यायाम शिक्षक अजीज खान, राकेश नाथ, दिनेश वर्गीस, रमेश चंद्राकर, राजेश शुक्ला, महेश बरेठ, संगीता त्रिपाठी, शिवानी वर्गीस, मुन्नालाल चंद्राकर,विजय चंदेल, हामिदखान, दौलत पाठक, संजय चंद्राकर, दीपेश चंद्राकर धीरजी साहू, राकेश कश्यप का विशेष योगदान रहा।