पंडरिया। जिला महिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के अध्यक्ष सीमा अगम अनन्त ने पूर्व केबिनेट मंत्री मो.अकबर की अनुमती एवं प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व सांसद फूलोदेवी नेताम के अनुमोदन उपरांत जिला महिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा का गठन कर पदाधिकारियों की सूची जारी किया। जिसमें नगर पालिका के पार्षद पदमनी संजू तिवारी को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
गौरतलब है कि पदमनी तिवारी पूर्व मे नगर पालिका पंडरिया में महिला एवं बाल विकास विभाग के सभापति रहने के साथ लंबे समय तक जिला महिला कांग्रेस कमेटी में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व भी निभाया है।जिसके चलते महिलाओं के बीच इनकी पैठ अच्छी है।जिसका लाभ नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को प्राप्त होगा।

पदमनी संजू तिवारी के जिला महिला कांग्रेस में महामंत्री बनने पर पंडरिया में कांग्रेस जनों में हर्ष व्याप्त है। ब्लाक कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल , वरिष्ठ कांग्रेस नेता पारस बंगानी , निर्मल सिंह सलूजा, युवा नेता आनंद सिंह ठाकुर, गौतम शर्मा , राम कुमार ठाकुर पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका, मनीष शर्मा , शिव गायकवाड़ अध्यक्ष प्रतिनिधि , राजिन गायकवाड़ अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ,शारदा सोनवानी ब्लाक अध्यक्ष महिला कांग्रेस , ममता शर्मा पार्षद , देवकुमारी भास्कर पार्षद , संजू टण्डन पार्षद ,प्रभा राय पार्षद , राजकुमार अनन्त पार्षद , श्यामू धुलिया पार्षद , चंदन मानिकपुरी पार्षद , घनश्याम साहू पार्षद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने पदमनी तिवारी को नए दायित्व मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।


