तर्रा में पद्मश्री फूलबासन यादव का महिला प्रकोष्ठ ठेठवार यादव समाज पाटन राज ने किया सम्मान, महिला स्वालंबन की दिशा में की चर्चा

पाटन। पद्मश्री फुलबासन यादव का ग्राम तर्रा आगमन हुआ। इस दौरान ग्राम तर्रा में पाटन राज ठेठवार यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की तरफ से उनका जोशीला स्वागत किया गया। साथ ही साथ महिला स्वालंबन की दिशा में किए जा रहा है कार्यों की चर्चा भी की गई। बता दे की फूलबासन यादव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। उनके तर्रा आगमन पर समाज की महिलाओं सहित ग्रामीण महिला समूह के सदस्यों ने स्वागत किया।

ग्राम पंचायत तर्रा में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में फूल भूषण यादव ने महिलाओं को किस तरह से समूह से जुड़कर आर्थिक स्वावलंबी बन सकते है इसकी जानकारी दी है। इस असवर पर पाटन राज ठेठवार यादव समाज के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती भारती यादव सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।