पाटन। छत्तीसगढ़ ड्राईवर महा संगठन शाखा ऑल ड्राईवर एसोसिऐशन जिला दुर्ग व महा संगठन के तत्वधान में
छत्तीसगढ़ ड्राईवर महा संगठन के द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पैदल यात्रा करेगी
१। ड्राइवर आयोग
२। ड्राईवर वेल्फेयर बोर्ड
३। ड्राईवर दिवस
सम्माननीय समस्त चालक भाइयों को सूचित किया जाता है कि छत्तीसगढ़ ड्राईवर महा संगठन के द्वारा विगत 21 अक्टूबर 2024 को कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार और केंद्र सरकार को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था जिसका किसी भी प्रकार से कोई आश्वाशन ना ही राज्य सरकार के तरफ से आया न ही केंद्र सरकार के तरफ से आया है हम पुनः पैदल यात्रा करके शासन को पुनः माग पत्र सौंपकर आगाह करेंगे इसकेलिए छत्तीसगढ़ राज्य के सभी बॉडर उतर , दक्षिण, पूरब, पश्चिम से राज्य कमेटी के सदस्य गण 1 फरवरी 2025 से पद यात्रा का आगाज करेंगे और 28 फरवरी 2025 को रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री को पुनः ज्ञापन सौंपेंगे अतः समस्त चालक भाइयों से निवेदन है कि उक्त पद यात्रा में शामिल होकर रायपुर पहुंचेंगे और अपनी आवाज को बुलंद करेंगे 15 मई 2025 तक शासन के द्वारा हमारी मागों पर कोई प्रक्रिया नहीं आती है तो 1जून 2025 से अनिश्चित कालीन स्टेयरिंग छोड़ अभियान चलाया जाएगा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मान प्रितम सेन जी व जिला अध्यक्ष नागराज साहू के द्वारा सोशल मीडिया पर बताया गया ।







