अम्लेश्वर के दुर्गा चौक में बनेगा भव्य श्री शिव साईराम मंदिर, भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू, पहले ही दिन महाप्रसादी का वितरण किया


पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के दुर्गा चौक वार्ड में भव्य श्री शिव साईं राम मंदिर का स्थापना किया जाएगा । इसके लिए आज से तैयारी शुरू कर दी गई है। श्री शिव साईं राम मंदिर निर्माण के लिए आज भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू हो गया। इस अवसर पर आज महा प्रसादी की व्यवस्था मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा रखी गई थी जिसमें खीर पुरी हलवा बांटे गए। भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि समाज सेवी राम प्रसाद कार्नजेकर, विशेष अतिथि किरण चौहान, नेपाल तुरकार सहित प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष सुश्री नंदनी पठारी ,उपाध्यक्ष उमेश साहू, धमेंद्र साहू ,साथ ही साथ पार्षद ममता नाग, दुलारी साहू, गंगा प्रसाद युवा व्यापारी सत्तू कौशल ,नरेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम को भूमि पूजन के बाद संबोधित करते हुए संजय यदु ने कहा कि अम्लेश्वर का यह दुर्गा चौक धार्मिक ओतप्रोत से भरा हुआ है।

यहां पर शिव मंदिर और साईं मंदिर की स्थापना से सनातन धर्म का प्रचार प्रसार होगा।। इसके अलावा अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
पूजा अर्चना एवं मंचीय कार्यक्रम के बाद भोजन भंडारा का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं को महा प्रसादी का वितरण किया गया। इसके साथ ही दुर्गा चौक अमलेश्वर में श्री शिव मंदिर एवं साईं मंदिर की स्थापना का कार्य मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो गया । मंदिर समिति की तरफ से अध्यक्ष गुड्डू टेंभरे ने मंदिर निर्माण के लिए जमीन का दान किया है।। इसके लिए उनका सम्मान भी किया गया।। इसके अलावा उपाध्यक्ष इतवारी देवांगन ,सचिव दिनेश यादव,सह सचिव कृष्णा साहू ,कोषाध्यक्ष मिनेश सहारे ,संरक्षक राकेश वर्मा, संगठन मंत्री टेमन निर्मलकर, सलाहकार अक्तू राम विश्वकर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी मनु साहू ,संतोष ठाकरे के साथ ही अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।