मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,जनपद प्रतिनिधि भेदप्रकाश वर्मा, लक्ष्मीनारायण गंजीर एवं वरिष्ठजनों ने खिलाड़ियों में भरा जोश!

रानीतराई।युवा कबड्डी क्लब एवं ग्रामवासी शक्तिश्वर धाम ओदरागहन के तत्वाधान में भव्य कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया,जिसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिप दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू थे, अध्यक्षता लक्ष्मीनारायण गंजीर पूर्व सोसायटी अध्यक्ष ने की, विशेष अतिथि भेदप्रकाश वर्मा जनपद प्रतिनिधि,दिलीप हिरवानी उपसरपंच, होमेश साहू,अशोक साहू, डॉ.पुरुषोत्तम हिरवानी,संतोष जैन,नरेंद्र हिरवानी,झुमुक रघुवंशी,रवि साहू,तरुण साहू,योगेश साहू,एवं वरिष्ठजन मंच में मौजूद रहे।
जिप के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू ने शक्तिश्वर धाम को प्रणाम करते हुए युवा हमारे देश के भविष्य है,खेल भावना, आत्मविश्वास एवं समर्पण से हमें जीत एवं लक्ष्य की प्राप्ति होती है।
जनपद प्रतिनिधि भेदप्रकाश वर्मा ने छत्तीसगढ़ की लोक धरोहर,परम्परा, संस्कृति और खेल को सहेजने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सराहना की।
पूर्व सोसायटी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गंजीर ने हमारे ग्राम के युवाओं ने ऐतिहासिक कबड्डी खेल को पुनः जीवंत किया है,सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं।
उपसरपंच दिलीप हिरवानी ने समस्त अतिथियों एवं खिलाड़ियों को ओदरागहन आगमन एवं खेल प्रदर्शन के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए।
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाहंदा टीम रही वही द्वितीय ओदरागहन,तृतीय निपानी एवं चौथा आमदी ने खिताब जीता।
कमेंट्री एवं मंच संचालन विजय साहू ने किया।
इस अवसर पर कुलेश्वर साहू,चंद्रहास साहू,चंद्रिका साहू,बोधन साहू,रामनाथ सिन्हा,रमेश साहू,संतोष साहू,राहुल रघुवंशी,गोपी साहू,डीगेश साहू,हेमंत साहू, ओमप्रकाश रघुवंशी,भारत गंजीर,कामता साहू,चिम्मन साहू,इंद्रजीत साहू,मुकेश साहू,रूपेश साहू आयोजक समिति,
खिलाड़ी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।






