पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत पहांदा के सरपंच सहित पंच और ग्रामीणों ने आज ग्राम पंचायत में ताला जड़ दिया । इस खबर को आज ही सीजी मितान ने प्रमुखता से एक घंटा पहले दिखाया था। जब तक पंचायत के प्रतिनिधि जनपद पंचायत पहुंचते इससे पहले ही सचिव का आदेश जारी हो गया। सीजी मितान का खबर का असर एक फिर देखने को मिली। सरपंच सहित पंचों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव अरुण निर्मलकर मनमानी करते हैं। उनके तबादला की मांग तीन माह पहले जनपद पंचायत में की जा चुकी थी। इसके बाद भी सचिव का ट्रांसफर नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आज ग्राम पंचायत में ताला जड़कर जनपद पंचायत पाटन के सीईओ से मुलाकात किया। ग्रामीणों ने सी ई ओ अपनी समस्याएं बताई। इसके बाद तत्काल ग्राम पंचायत के सचिव को वहां से स्थानांतरित कर जनपद पंचायत पाटन में संलग्न एक अन्य सचिव को पहांदा का प्रभार देने के आदेश जिला पंचायत दुर्ग के द्वारा जारी किए गए हैं। इसके बाद ही ग्रामीण सी ई ओ चैंबर से वापस लौटे।बता दे की लगातार पंचायत सचिव पर मनमानी करने का आरोप ग्रामीण लगा रहे थे।







