पाटन। भूतपूर्व सरपंच स्वर्गीय गजेंद्र मढ़रिया की स्मृति में उनके धर्मपत्नी एवं वर्तमान सरपंच श्रीमती माया मढ़रिया और उनके सुपुत्र संदीप मढ़रिया ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला पहंडोर को पांच नग पानी जार सप्रेम भेंट किया । विद्यालय के शिक्षक ओम प्रकाश पाण्डेय ने पानी जार मिलने से बच्चों की पेयजल समस्या हाल होने की बात कही है । उन्होंने बताया कि विद्यालय में लंबे समय से इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी । बच्चों को पानी पीने के लिए बार-बार मोटर चालू करना पड़ता था । जिससे मोटर खराब होने की समस्या उत्पन्न होती थी तथा ड्रम में भरकर रखा गया पेय जल गर्मियों में बहुत जल्द गर्म हो जाता था । पानी जार मिलने से अब यह समस्या खत्म हो जाएगी । संस्था के प्राचार्य लक्ष्मण कुमार देवांगन , माध्यमिक विभाग प्रभारी हुमेंद्र कुमार देवांगन एवं प्राथमिक विभाग प्रभारी रजनी वर्मा सहित ममता साहू, ओम प्रकाश पाण्डेय एवं जया झा सहित शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप मढ़रिया सहित सभी सदस्यों ने सरपंच श्रीमती माया मढ़रिया एवं उनके सुपुत्र संदीप मढ़रिया सहित पूरे परिवार का उनके सहयोग के लिए आभार जताया है ।







