निकुम। अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम निकुम में तकरीबन शाम 6:00 बजे कर्मा भवन निकुम के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से निकुम निवासी संतोष निषाद 45 वर्षीय का अज्ञात वाहन की ठोकर से दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य निकुम पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची अंडा पुलिस ने शव जांच परीक्षण कर दुर्ग भेजा गया, मौके पर पहुंचे अंडा पुलिस के एस आई तुलसी साहू ने कहा कि पुलिस विवेचना कर जांच में जुटी है।







