10 वर्षीय बच्चे का दर्दनाक हत्या, गले के बीचोबीच फंसा लोहे का राड़, गांव हुआ आक्रोशित, गौठन के कमरे में मिली क्षति विक्षत लाश

बालोद । बुधवार को जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चीचा में 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक हत्या कर देने का बड़ा मामला सामने आया हैं। आरोपी ने बच्चे को पत्थर से बुरी तरह से कुचला है और लोहे की राड़ से गले के बीचोबीच प्रहार किया है, जिससे राड़ बच्चे के गले में फंस गया। घटना से रात 10 बजे तक गांव में तनातनी का माहौल रहा। ग्रामीण बच्चे के हत्यारे को पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। अर्जुन्दा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम चीचा निवासी 10 वर्षीय बच्चा तोरण लाल साहू पिता केमन साहू गांव के ही प्राथमिक स्कूल में चौथी कक्षा का छात्रा हैं। जो बुधवार को स्कूल से मध्यान भोजन के बाद बाहर निकला था। उसका बस्ता स्कूल में था। जब स्वीपर स्कूल बंद करने गया, तब तोरण का बस्ता देखा। तब उसकी खबर घर में दी। तब गांव के ही गौठान में एक कमरे में तोरण का शव मिला हैं। मासूम बच्चे की इतनी बेरहमी हत्या की गई है, की लोहे का राड़ को उसके गले से आरपार कर दिया गया हैं। मौके पर पुलिस, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। वही समाचार लिखे जाने तक बच्चे का शव घटना स्थल यानि कि गौठान स्तिथ कमरे में ही पड़ा रहा। वही ग्रामीण फॉरेंसिक जांच एवं हत्यारे को पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। वही इस दर्दनाक हत्या से ब्लॉक साहू समाज में जमकर आक्रोश व्याप्त है। ब्लॉक के कोषाध्यक्ष चुकेश्वर साहू ने हत्यारे के नही पकड़े जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी हैं।