जामगांव आर थाना के अंतर्गत हुआ दर्दनाक सड़क हादसा,दो युवकों की गई जान, तीसरा हॉस्पिटल में लड़ रहा जिंदगी और मौत से जंग



कल्याणी साहू

जामगांव आर
आपको बता दे बीती रात जामगांव आर थाना अंतर्गत ग्राम पौहा के पास सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई वही एक युवक मेकाहारा रायपुर में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है ।

एक बाइक में तीन लोग पतोरा से  वापिस आ रहे थे वहीं कार क्रम cg 04 L L 7333 जामगांव आर की ओर से दुर्ग की ओर जा रही थी।
कार और मोटर साइकिल टकरा गई मौके में मोटर साइकिल में बैठे  सागर नेताम और टिकेश बारले दोनों की जान चली गई, वही तीसरे युवक का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है ।
वाहनों की स्पीड का अंदाजा क्षतिग्रस्त स्थिति को देख के लगाया जा सकता है ।