पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम दरबार मोखली से बोरीद की तरफ जाने वाली सड़क पर पोल्ट्री फार्म के पास अभी-अभी स्कूटी और बाइक में ज़बरदस्त भिड़ंत हुई है। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। खून से लतपथ तीनों घायलों का इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों में एक दो महिला भी शामिल है। फिर हाल अभी दुर्घटना में घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।







