हनोदा के तूलिका और तारेश का छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए चयन

अंडा।राष्ट्रीय सह साधन प्रावीण्य छात्रवृति परीक्षा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हनोदा के तूलिका साहू और तारेश साहू का चयन हुआ है।अब इन्हें कक्षा 9 से 12 तक प्रतिमाह 1000 रू की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। छात्रों की इस उपलब्धि के पीछे गणित शिक्षिका प्रज्ञा सिंह का बड़ा योगदान है। उन्होंने दशहरे और दिवाली अवकाश के साथ साथ सभी रविवार और छुट्टी के दिन भी अपने घर में बच्चों की लगातार कक्षाएं ली गई साथ ही बालिकाओं को सुरक्षित रूप से उनके घर पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निभाई। अपनी शाला के साथ साथ संकुल की अन्य शाला मिडिल स्कूल बोरसीभाटा के बच्चों को भी सतत मार्गदर्शन दिया फलस्वरुप दो छात्र काजल बंजारे और विभा कोसरे का भी चयन हुआ है प्रज्ञा सिंह के मार्गदर्शन में 2011 से लगातार बच्चों का चयन होता आ रहा है। गत वर्ष भी दो बच्चों का चयन हुआ था। अब तक 18 बच्चों का चयन हो चुका है।
दुर्ग जिले से सर्वाधिक छात्रों का चयन हुआ है इसमें पोटिया धमधा के शिक्षक पवन कुमार सिंह जिला नोडल का विशेष योगदान रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल जी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोविंद साव जी के नेतृत्व में दुर्ग में ठोस कार्य योजना के फलस्वरूप प्रदेश में सर्वाधिक 540 बच्चों का चयन हुआ है। हनोदा के प्रधानपाठक परमानंद देवांगन के कुशल मार्गदर्शन में समस्त स्टाफ पूनम मौर्य, समीक्षा सिंह, रश्मि टिकरिहा और खिलेश्वर नेताम द्वारा सार्थक प्रयास किया गया। संकुल हनोदा के चार छात्रों के चयन के पीछे संकुल प्राचार्या रीना नंदी का विशेष योगदान रहा। संकुल समन्वयक निखिल समद्दार ने संकुल स्तरीय कक्षा के संचालन में महती भूमिका निभाई। ग्राम पंचायत हनोदा के सरपंच तेजराम चंदेल और शाला प्रबंधन समिति के सहयोग से हनोदा संकुल ने सफलता प्राप्त की है, हनोदा संकुल की इस उपलब्धि पर समस्त ग्राम पंचायत हनोदा और संकुल में हर्ष की लहर है।